Search

धनबाद : आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने दुपट्टे से लगाई फांसी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305794&action=edit">(Dhanbad)

के बांसजोड़ा निवासी आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेखा मिश्रा ने चंक्रधरपुर के अपने नए रेलवे क्वार्टर में 8 मई को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. रेखा मिश्रा चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्‍ट में पदस्‍थापित थीं. बताया जाता है कि रविवार को ही उन्‍हें चक्रधरपुर की आरपीएफ कॉलोनी में क्वार्टर आवंटित हुआ था. उन्‍होंने अपना पूरा सामान महिला बैरक से नए क्वार्टर में शिफ्ट कर लिया था. लेकिन किसी बात से परेशान होकर उसने नए क्वार्टर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

 परजिनों  के पहुंचने के बाद सौंपा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चक्रधरपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में हुआ. शव को फि‍लहाल रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. धनबाद से परिजनों के चक्रधरपुर पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा. इधर चक्रधरपुर थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305794&action=edit">

धनबाद : रंगदारी के विरोध में 9 मई को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्‍टर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//