Search

 
 
 

धनबाद : प्रगति नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, थाने में खिलाफ शिकायत

Dhanbad : धनबाद के स्टील गेट के समीप स्थित प्रगति नर्सिंग होम में भर्ती पूर्वी टुंडी के चुरूलिया निवासी रेखा देवी की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी नीरज कुमार दल-बल के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. परिजनों ने इलाज करने वाले डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.पति मंतोष चारू ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा देवी को पथरी की शिकायत थी. गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे इलाज के लिए प्रगति नर्सिंग होम ले गया. जांच के बाद डॉक्टर ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया. रात 10 बजे डॉक्टर ने कहा कि मरीज को आईसीयू में रखना पड़ेगा. डॉक्टर की सलाह पर मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया. इसके बाद दवा मंगाने का सिलसिला शुरू हुआ. वह लगातार दवाइयां लाते और देते रहे. रात करीब 1.30 बजे मरीज की हालत बिगड़ गयी. डॉक्टर आश्वासन देते रहे कि वह ठीक हो जाएगी. अंत में डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कहकर मंतोष चारू से एक कागज पर हस्ताक्षर करवाया, इसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसकी मौत की जानकारी दी. मंतोष चारू ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही व परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-2-news-of-crime-including-death-of-8-year-old-child-under-suspicious-circumstances-in-katras//">धनबाद-आसपास

: कतरास में 8 साल के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत समेत अपराध की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही