धनबाद: पराक्रम में आईआईटी खड़गपुर की महिला खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम में पूर्वी भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट तीन दिवसीय पराक्रम में आईआईटी खड़गपुर की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा. महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में क्लीन स्वीप करते हुए आईआईटी खड़गपुर की जंगिली पुथिझा, अंजू और प्रचाई वाजपेई ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में क्लीन स्वीप करते हुए आईआईटी खड़गपुर की सरिता, ई माधुरी और जंगिली पुथिजा ने बाजी मारी. शॉट पुट के मुकाबलों में आईआईटी-आईएसएम की शिवांगी पटेल ने पहला, आईआईटी खड़गपुर की माधुरी और साहनी ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. लंबी कूद स्पर्धा में आईआईटी खड़गपुर की मेघना ने पहला, आईआईटी आईएसएम की प्रियंका ने दूसरा और आईआईटी खड़गपुर की कृतिका बागरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 4 गुना 100 मीटर महिला फाइनल में आईआईटी खड़गपुर की ग्रीन टीम और ब्लैक टीम ने पहला और दूसरा, जबकि आईआईटी धनबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Leave a Comment