Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में 12 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

 
Dhanbad : बाघमारा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में पुलिस ने बुधवार की शाम छापेमारी कर गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन को स्टेशन रोड में गांजा बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर बाघमारा के स्टेशन रोड में छापेमारी कर महिला तस्कर गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके घर से 12 किलो गांजा, नकद 6330 रुपए, एक मोबाइल व 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है. उसके खिलाफ बाघमारा थाना में कांड संख्या 63/24 दर्ज कर किया गया. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-injured-after-being-hit-by-car-in-putki-condition-critical/">धनबाद

: पुटकी में कार के धक्के से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही