Search

 
 
 

धनबाद: फेरी संगठन ने पहचान पत्र के लिए पूर्व विधायक से की फरियाद

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिबलीबाडी उत्तर पंचायत अंतर्गत अली मोहल्ला स्थित फेरी संगठन कार्यालय में शुक्रवार की देर रात निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे. फेरी संगठन के सदस्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया. उसके बाद सदस्यों ने फेरी के दौरान होने वाली समस्या से श्री चटर्जी को अवगत कराया. कहा कि जब भी फेरी करने के लिए बाहर जाते हैं, तो भय बना रहता है कि कहीं किसी अनहोनी के शिकार ना हो जाएं. इसके लिए पहचान पत्र जरूरी है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि फेरी संगठन के 200 से 250 लोग फेरी करते रोजाना विभिन्न जगहों पर जाते है. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द वह जिला प्रशासन से बात करेंगे कि फेरी करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत करें. मौके पर समाजसेवी मो.मुख्तार अली, मो.कादिर अंसारी के अलावा फेरी संगठन के मो कौसर, मो नासीर,  मो. सोनू,  मो याकूब, मो जावेद,  मो परवेज,  मो मंटू,  मो कलीम, मो शहाबुद्दीन के अलावा फेरी संगठन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही