Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा ने निकाली चेतावनी रैली

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा सिंदरी ने बुधवार 15 जून को चेतावनी रैली निकाली. रैली में शामिल विस्थापित रैयतों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर सिंदरी के हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल ) को चेतावनी दी है. रैली बिरसा मुंडा मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई, जो हर्ल के मुख्य द्वार तक गई. रैली में भारी संख्या में विस्थापित महिला, पुरुष शामिल थे. सभी अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. रैली में शामिल लोग विस्थापितों की है पुकार, लेकर रहेंगे हक अधिकार आदि नारे लगा रहे थे. मोर्चा के अध्यक्ष भक्ति पदो पाल ने कहा कि हर्ल प्रबंधन उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है. वार्ता नहीं कर रहा है. उसी के खिलाफ यह चेतावनी रैली निकाली गई है. प्रबंधन ने मांगें नहीं मानी तो भविष्य में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मोर्चा ने अधिकृत भूमि का उचित मुआवजा, विस्थापित भूमिहीन एवं आसपास के बेरोजगारों को हर्ल में रोजगार देने, कारखाना के अगल-बगल एवं विस्थापित गांव, टोला में सीएसआर एवं सीईआर के तहत विकास कार्य करने सहित कई मांगें की हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-in-dhanbad-old-market-chamber-member-expelled-case-against-president/">धनबाद

पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान :  सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही