Search

 
 
 

धनबाद: फर्टिलाइजर फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन नेता गिरफ्तार, बच निकला लक्की

 

विगत वर्ष 25 अगस्त की हिंसक घटना के आरोपियों को ढूंढ रही है पुलिस

Sindri : सिंदरी पुलिस ने सोमवार 24 जुलाई की अहले सुबह लगभग तीन बजे फर्टिलाइजर फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन महासचिव संतोष चौधरी के रांगामाटी स्थित आवास पर छापेमारी की व उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के शहरपुरा स्थित आवास पर भी छापेमारी की. परंतु लक्की सिंह गिरफ्तारी से बच निकले. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सिंदरी को शांत रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. विगत 25 अगस्त 2022 को सिंदरी में   हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और मारपीट मामले में सुबह छापेमारी की गई है. इस सिलसिले में सिंदरी थाना में 90/22, 92/22 कांड संख्या दर्ज हुआ है. उन्होंने बताया कि संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस बैंक मोड़ थाना ले गई है और वहीं से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि गौरव वक्ष के आवास पर छापेमारी में उनके पिता इंद्रमोहन सिंह और अंगरक्षक को पूछताछ के लिए पुलिस लाई थी. फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करेगी. बताते चलें कि सिंदरी में विगत वर्ष 25 अगस्त को हिंसक प्रदर्शन में तात्कालीन भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार बुरी तरह घायल हो गए थे. बहुत दिनों दिल्ली में इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर लौटे. इस घटना के आरोपी बेखौफ घूम रहे थे. अचानक पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है और आरोपी छिपने को विवश हो गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही