Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी रंजिश में झरिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 2 घायल

 
Jharia : झरिया थाना अंतर्गत भगतडीह ऐना कोलियरी निवासी दो पड़ोसियों के बीच 26 अप्रैल को पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट हो गई. इसमें दो लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के विजय सिंह का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. वहीं, दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी को गंभीर चोट लगी है. दोनों पक्षों ने झरिया थाना में अलग-अलग लिखित शिकायत दी है. इधर, बताया गया कि बीसीसीएल की परती जमीन पर कब्जा जमाने को दोनों में पहले से विवाद चल रहा है. दोनों उक्त खाली जमीन पर घेराबंदी की फिराक में हैं. एक पक्ष के सुरेश यादव की पत्नी पुष्पा देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि सुबह में दूसरे पक्ष के विजय सिंह उसके घर में घुस आया और गलत व्यवहार करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करने लगा. शोर मचाने पर उसकी पत्नी भी आ पहुंची और मारपीट करने लगी. मुझे और मेरे पति को झूठा केस में फंसाने की धमकी भी दी. वहीं, दूसरे पक्ष के विजय सिंह की पत्नी अनु देवी ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि सुरेश यादव ने उसके घर में घुस आया और उसे अकेली पाकर अश्लील हरकत करने लगा. विरोध करने पर मुझे व मेरे पति विजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी. उसी समय पति विजय सिंह पहुंच गए. सुरेश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. पुलिस सुरेश के भाई दिलीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-committee-welcomed-the-new-sho-of-barora/">धनबाद

: बरोरा के नए थानाप्रभारी का समिति ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही