Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कतरास की आकाशकिनारी बस्ती में जमकर मारपीट, 4 घायल

Katras : कतरास थाना क्षेत्र की आकाशकिनारी बस्ती में 19 मार्च की  की शाम करीब 7 बजे अवैध कोयला उत्खनन का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में चार लोगों क़ो गंभीर चोट लगी है. उनका इलाज पुलिस की निगरानी में स्थानीय एक नर्सिंग होम में चल रहा है. दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव व्याप्त है. मौक़े पर पहुंची कतरास पुलिस ने घायलों क़ो वाहन पर बैठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई. घायलों में चंदन कुमार यादव, साधु यादव, दिनेश यादव, प्रिंस कुमार यादव व एक महिला शामिल है. घायल चंदन कुमार यादव के अनुसार, अवैध उत्तखनन का विरोध करने पर एकमत होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. बस्ती क़ो उजाड़ने की साज़िश चल रही है. कोयले के अवैध उत्खनन से बस्ती में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही