Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नाली में मल-मूत्र बहाने के सवाल पर जमकर मारपीट, तीन घायल

Jharia: झरिया (Jharia) झरिया थाना अंतर्गत चौथाईकुल्ही में नाली मे बह रहे मल-मूत्र को लेकर बुधवार 26 अप्रैल की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जमकर लाठी डंडे भी चले जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों ने स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज कराया. दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पहले पक्ष के राजकुमार दुबे ने बताया कि विगत छह माह से उनके घर से सटी नाली में मल-मूत्र बहता रहता था. कई बार भरत साव,पप्पू साव व उनके भतीजे संतोष साव को टंकी साफ करने के लिए कहा. मगर उन्होंने वैसा नहीं किया. आज सुबह भी नालियों में मल-मूत्र बहते देखा तो उन्हें नाली साफ कराने को कहा. इसी बात पर लोग पूरे परिवार के साथ आ धमके. घर पर आकर मारपीट की व गाली गलौज करने लगे. दूसरे पक्ष के संतोष साव ने शिकायत में बताया है कि कई वर्ष पुरानी नाली को राजकुमार दुबे व उनके परिजनों द्वारा बार बार बंद कर दिया जाता है. आज एक बार फिर उन्होंने नाली को जाम कर बंद कर दिया. जब मना करने गए तो राजकुमार दुबे व उनके भाई विजय दुबे ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया. पैसे व सोने की चेन भी छीन ली. दोनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही