Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  धनसार विश्वकर्मा परियोजना ओबी डंप के ऊपर लगी भीषण आग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कुसुंडा क्षेत्र के धनसार स्थित विश्वकर्मा परियोजना के ओबी ढेर में गुरुवार 2 मार्च की शाम भीषण आग लग गई. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से भी देखी गई. आग विश्वकर्मा परियोजना के पहाड़नुमा ओबी डंप के ऊपर लगी हैं. इस अगलगी से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. मालूम हो कि बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र की धनसार विश्वकर्मा परियोजना प्रोजेक्ट से उत्पादित कोयला ओबी गिरा कर पहाड़नुमा बना हुआ है. हालांकि इस आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओबी डंप के ऊपर झाड़ियों का जंगल बना हुआ है. झाड़ियां बिल्कुल सूखी हुई हैं. संभव है कुछ असामाजिक तत्वों ने झाड़ियों में आग लगा दी हो. ओबी डंप के ऊपर असामाजिक तत्वों का बसेरा है, जहां नशेड़ी बैठकर नशा करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही