Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बोरियो मोड़ पर कबाड़ी गोदाम में 5 मार्च को दोपहर में अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना में गोदाम संचालक की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पहले गोदाम के समीप झाड़ियों में लगी और धीरे-धीरे गोदाम तक फैल गई. गोदाम में कई ऑक्सीजन व एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिसमें ब्लास्ट हुआ और आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना गोविंदपुर थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया. छह से अधिक दमकल वाहन पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अंदर रखे ज्यादातर सामान जल चुके थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-assurance-of-the-snmmch-superintendent-the-sweepers-returned-to-work/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच अधीक्षक के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही