Search

 
 
 

धनबाद : झरिया के बस्ताकोला में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

 

धनसार, झरिया सहित कई थाने की पुलिस पहुंची, हालात पर पाया काबू

Jharia :धनसार थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर बुधवार 5 जुलाई की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग व जमकर पत्थरबाजी हुई. कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. लोडिंग पॉइंट में अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर इस खूनी संघर्ष में कई लोगों के घायल होने का अनुमान है. घायलों का इलाज गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है. सूचना मिलने पर धनसार, झरिया थाना व बोर्रागढ़ ओपी समेत कई थाने की पुलिस पहुंची व हालात पर काबू पाया. [caption id="attachment_688998" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/loading-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट पर जुटे लोग[/caption] पुलिस ने घटनास्थल से लगभग आधा दर्जन खोखा बरामद किया है. हालांकि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ वर्षों से बंद पड़े बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट पर बुधवार सुबह लोडिंग शुरू हुई. इससे मजदूरों में काफी खुशी थी कि उन्हें फिर से काम मिलेगा. तभी मासस, कांग्रेस, जनता मजदूर संघ, जनता श्रमिक संघ समेत कई मजदूर संगठन लोडिंग पॉइंट पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया. कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पत्थरबाजी हुई व तीर धनुष भी चले. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही