Search

 
 
 

धनबाद : जमसं समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग कर जान बचाई

 

जोड़ापोखर इलाके में फैली दहशत, पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

Jharia : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार में गुरुवार 29 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग की आवाज सुन कर लोग घरों में दुबक गए. चार राउंड फायरिंग करते हुए कुछ युवक भाग खड़े हुए. हमला शालीमार निवासी रामबचन सिंह के पुत्र शंकर सिंह पर हुआ था. हालांकि उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई. [caption id="attachment_684032" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/khokha-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> घटनास्थल पर पड़ा खोखा[/caption] जोड़ापोखर पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने हीरो होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है. घटना के बाद रामबचन सिंह का पूरा परिवार सहमा हुआ है. शंकर सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह घर आ गए थे. लगभग साढ़े दस बजे विनोद नामक एक युवक ने घर के निकट आकर मोबाइल से फोन कर बुलाया. वह ज्योंही घर की बगल वाली गली में पहुंचे, अचानक फायरिंग होने लगी. उसने बताया कि वह सूशी आउटसोर्सिंग जयरामपुर में जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के लिए काम करता है. कहा कि आउटसोर्सिंग का काम छोड़ने का दबाव बनाने के लिए ही किसी ने ऐसी हरकत की है. उसने अपनी जान को खतरा बताया है. जोड़ापोखर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है. बाइक भी बरामद की गई है. छानबीन की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. थाना प्रभारी विनोद उरांव का कहना है कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही