Search

धनबाद : इंटक में घमासान, संगठन ने पुराने नेताओं को लगाया किनारे

Dhanbad : इंटक के दिल्ली में हुए महाधिवेशन में राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा के बाद धनबाद कोयलांचल में संतरे की फांक की तरह पुराने नेताओं को अलग-थलग कर दिया गया है. महाधिवेशन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 23 फरवरी को समाप्त हुए अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (दिवंगत) राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए जो जमीन तैयार की थी उसमें नई पौध की कतार में सैकड़ों नेताओं को ला कर खड़ा कर दिया है. पूर्व नेताओं का नाम राष्ट्रीय कार्यसमिति में नहीं दिखने से कार्यकर्ता पशोपेश में हैं.

दो गुटों में बंटा रेड्डी खेमा

इंटक को जेबीसीसीआई में शामिल करने को लेकर पिछले दिनों आए कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रतिनिधियों के नाम देने को लेकर इंटक रेड्डी गुट ही दो खमों में बंट गया है. दिवगंत राजेंद्र सिंह के पुत्र बेरमो विधायक जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) की अध्यक्षता वाले इंडिया नेशनल माइन वर्कर फेडरेशन ने 4 मुख्य और 4 वैकल्पिक सदस्यों के नाम कोल इंडिया प्रबंधन को भेजा है. 24 फरवरी को फेडरेशन के ललन चौबे गुट ने भी 4 मुख्य और 4 वैकल्पिक सदस्यों के नाम के साथ अन्य कमेटियों के लिए भी प्रतिनिधियों के नाम कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक को दिया है. वहीं ददई दुबे व तिवारी गुट के नेता कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.

दोनों गुटों ने इन नामों को शामिल करने का दिया है सुझाव

जयमंगल गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्य सदस्य जयमंगल सिंह, एसक्यू जामा, बी जनक प्रसाद, सौभाग्य प्रधान, वैकल्पिक सदस्य एके झा, चंडी बनर्जी, गोपाल नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट का नाम भेजा था. वहीं, चौबे ने मुख्य सदस्य डॉ. जी संजीवा रेड्डी, बी जनक प्रसाद, ललन चौबे, पीके राय, वैकल्पिक सदस्य  सौभाग्य प्रधान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, केके सिंह, सुरेश चंद्र झा का नाम भेजा था.इसके साथ चौबे ने एपेक्स जेसीसी, वेलफेयर बोर्ड, सेफ्टी, मानकीकरण कमेटी के प्रतिनिधियों के भी नाम भेजे हैं.

राष्ट्रीय कमेटी में 17 नामों का दिया सुझाव

अधिवेशन में एस संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय कमेटी में धनबाद सहित राज्य के 17 वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष व संजय सिंह को महासचिव पद दिया गया है. यह पूछे जाने पर की क्या इंटक के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी को जानकारी है, इसपर चौबे ने कहा कि 22 फरवरी को फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया गया  कि रेड्डी से मिलकर उनसे कमेटी में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-collided-with-truck-standing-in-topchanchi-two-youths-died/">धनबाद

: तोपचांची में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp