Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में पीजी नामांकन के लिए पांचवीं लिस्ट जारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में एडमिशन कमिटी की बैठक सोमवार 2 जनवरी को प्रति कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीजी सेमेस्टर वन में एडमिशन के लिए पांचवीं लिस्ट जारी की गई. इसके अलावा एडमिशन की प्रक्रिया 3 से 7 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर वन में एडमिशन के लिए प्रतीक्षारत छात्रों की पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. हालांकि इसके बाद भी प्रतीक्षारत छात्रों पर विचार किया जाएगा. बैठक के बाद सभी कॉलेजों के एडमिशन सेल को निर्देश दिया गया कि 9 जनवरी तक विश्वविद्यालय एडमिशन सेल को सूचित करें कि उनके कॉलेज में पीजी में किस सब्जेक्ट में कितने नामांकन हुए हैं और कितनी सीटें खाली रह गई हैं. निर्णय लिया गया कि पीजी सेमेस्टर-3, यूजी सेमेस्टर 3 और 5 में नामांकन फीस के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाए. यूजी सेमेस्टर वन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो चुकी है. अब सब्जेक्ट चेंज पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही