Search

 
 
 

धनबाद : मोटापे के खिलाफ लड़ाई- संडेज ऑन साइकिल का आयोजन 23 को

 
Dhanbad : धनबाद में फिट इंडिया साइक्लोथॉन, मोटापे के खिलाफ लड़ाई-संडेज ऑन साइकिल का आयोजन 23 मार्च को होगा. आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को यूनियन क्लब, धनबाद में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम से प्रारंभ होगा और कंबाइंड बिल्डिंग पूजा टॉकीज, डीआरएम बिल्डिंग चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक, हटिया मोड़ होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम जाकर समाप्त होगा.सभी प्रतिभागी 23 मार्च को सुबह 7:00 बजे तक रणधीर वर्मा स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे. पेफी इंडिया गवर्निंग बॉडी के सदस्य रेजा इश्तियाक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेफी झारखंड के सचिव आलोक चौधरी, धनबाद के अध्यक्ष मृदुल बोस, सचिव कुणाल सिंह, सदस्य विद्युत कुमार दत्ता, हेमंत कुमार, महिपाल आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajeev-singh-had-left-a-suicide-note-before-dying-case-registered-against-5-people-including-wife-cousin/">धनबाद

: राजीव सिंह ने मरने से पहले छोड़ी थी सुसाइड नोट, पत्नी, चचेरे भाई समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही