Search

धनबाद : बलियापुर स्टैंड में राहगीर और ट्रेकर चालक में मारपीट, युवक का सर फटा, चालक घायल

कई पार्किंग स्टैंडों का नही हुआ टेंडर, पार्किंग के नाम पर ऑटो चालकों से की जा रही अवैध वसूली
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के बलियापुर स्टैंड मे गुरुवार 27 जुलाई की दोपहर राहगीर और ट्रेकर चालक में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के क्रम में दोनों ओर से घायल हुए. जिसमे एक युवक का सर भी फट गया. मारपीट के बाद ट्रेकर चालक फरार हो गया. घायल राहगीर प्रकाश स्वर्णकार झरिया गांधी रोड का रहने वाला है. प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि वो स्टैंड से होकर गुजर रहा था, तभी एक ट्रेकर उसके शरीर से सट गया. जिसे लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गया और ट्रेकर चालक मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान ट्रेकर चालक को भी नाक में चोट लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक प्रकाश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.

          पार्किंग स्थल पर रहता है दबंगों का कब्जा

झरिया शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध रूप से संचालित हो रही पार्किंग लाखों रुपये की कमाई का जरिया बन गए हैं. यहां कई चौराहों पर दबंगई के बल पर कब्जा कर वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है. प्रतिदिन वाहन चालकों से वसूली हो रही है. शहर के बलियापुर स्टैंड से लेकर बस स्टैंड तक और लक्षमनिया मोड़ से लेकर कतरास मोड़ तक जितने भी अवैध रूप से ट्रेकर व ऑटो रिक्शा के पड़ाव है, वैसी जगहें नंबर टेकरी करने वाले वसूलीबाज़ों का अड्डा बन चुका है. [caption id="attachment_713206" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/auto-stand-300x150.jpg"

alt="" width="300" height="150" /> बलियापुर स्टैंड पार्किंग[/caption] बता दे कि झरिया शहर को बलियापुर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन सौ से भी ज्यादा सवारी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है. स्टेशन रोड के समीप बलियापुर स्टैंड पार्किंग स्थल है जहां झरिया से बलियापुर की सवारी गाड़ी का परिचालन होता है. कुछ वर्ष पूर्व तक धनबाद नगर निगम द्वारा बलियापुर स्टैंड का टेंडर जारी होता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से टेंडर प्रक्रिया रद्द हो जाने से सीधा फायदा दबंगो ने उठाना शुरू कर दिया. प्रतिदिन ऑटो रिक्शा चालकों से 10 रुपए प्रति ट्रिप और बस चालकों से 40 रुपए प्रति ट्रिप की अवैध वसूली होती है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-on-one-hand-the-slogan-of-khelo-india-on-the-other-hand-playgrounds-have-started-disappearing-from-the-city/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एक तरफ खेलो इंडिया का नारा, दूसरी तरफ शहर से गायब होने लगे हैं खेल के मैदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp