Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में विवाद को लेकर दुकानदारों के बीच मारपीट, 3 घायल

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड मोड़ स्थित चाय दुकान के समीप आपसी विवाद को लेकर दो दुकानदार भिड़ गए. जिसमे 3 लोग घायल हो गए. कहा-सुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी. जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें एक पक्ष के चंदन केसरी और दूसरे पक्ष के शिव केसरी का सिर फट गया. वहीं, मनोज केसरी को भी गहरी चोटें आई हैं. घायलों का इलोज स्थानीय नर्सिंग होम में कराया गया. दोनों से झरिया थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है. एक पक्ष के चंदन केसरी ने बताया कि वह अपनी दुकान खोल रहा था, तभी मनोज केसरी, सदाशिव केसरी व अन्य लोग आए और मारपीट करने लगे. वहीं, दूसरे पक्ष के सदाशिव केसरी ने कहा कि चंदन कुमार आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता था. शनिवार की सुबह भी उसने गाली दी. पूछने पर उसके साथ मारपीट करने लगा और सिर पर डंडे से वार कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही