Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर में दो पक्षों में मारपीट, 3 गिरफ्तार, खोखा बरामद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-vigilance-increased-in-railways-delhi-parcels-banned-from-12-to-15-august/">(Dhanbad)

जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार इलाके में 7 अगस्त को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. शालीमार काली मंदिर के पीछे रहने वाले युवक सोनू वर्मा व आकाश पासी के बीच हुए विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई. दो दिन पहले दोनों गुटों के बीच फायरिंग की भी बात कही जा रही है. पुलिस इस मामले में आकाश पासी, हनी सिंह व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है. जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास से थ्री- 15 का तीन खोखा बरामद किया है. इसके बाद थाने में मामला दर्ज कर गहराई से जांच की जा रही है. थाना में मामला दर्ज कराते हुए सोनू वर्मा के पिता संपत वर्मा ने कहा कि दो दिन पहले उकने घर के सामने हनी सिंह,आकाश पासी व दो युवकों ने आकर हवा में गोली चलाई थी. इसके बाद 7 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे आकाश पासी, हनी सिंह ने मोहल्ले में ही उनके बेटे की पिटाई करने लगे. परिजनों का कहना है कि तीनों को गिरफ्तार कर जब पुलिस ले जा रही थी तभी एक नई गाड़ी से तीनों खोखा सड़क किनारे फेक दिया गया. वहीं, थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि खोखा कैसे मिला इसकी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-drowned-while-bathing-in-damodar-river-near-chasnala-surya-dham-temple/">धनबाद:

चासनाला सूर्य धाम मंदिर के समीप दामोदर नदी में स्नान करते दो युवक डूबे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही