Search

 
 
 

धनबाद : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल

 
Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा में जमीन विवाद में हुई मारपीट में 2 महिलाएं समेत 5 लोग घायल हो गए. बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध में हीरक रोड के समीप विवादित जमीन पर रास्ता घेरने को लेकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने बाघमारा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घायलों में एक पक्ष से रामदेव प्रसाद वर्णवाल व उसकी पत्नी संगीता देवी शामिल हैं. रामदेव का सिर फट गया है. उसका इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल, उसकी पत्नी बेबी देवी व भतीजा रंजीत वर्णवाल घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए बाघमारा सीएचसी ले जाया गया. बाघमारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया. घायल रामदेव प्रसाद वर्णवाल ने पड़ोसी सुरेंद्र वर्णवाल, उनकी पत्नी बेबी देवी, ओम मोदी, रानी कुमारी, किशोर मोदी व अन्य उनके रिश्तेदारों के खिलाफ सार्वजनिक रास्ता घेरने का विरोध करने पर लाठी डंडे व रॉड से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने रामदेव मोदी, उनकी पत्नी संगीता देवी व उनके भाई शिवशंकर मोदी के खिलाफ खरीदी गयी जमीन पर दीवार बनाने के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-police-becomes-hi-tech-drones-will-keep-an-eye-on-criminals/">बिहार

पुलिस हुई हाईटेक, ड्रोन से होगी निगरानी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही