Search

 
 
 

धनबाद : मैथन के दो साड़ी व्यवसायियों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

 
Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के मैथन रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास बुधवार की दोपहर पुराना कट-पिस साड़ी बेचने वाले दो व्यवसायियों के बीच मामूली बात पर जमकर मारपीट हो गयी. जमकर लाठी-डंडे चले. इसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल याकूब (65) और उसके पुत्र सद्दाम (40)  को निरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के भी चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। कुमारधुबी पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही