Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर में युवकों के बीच मारपीट, एक घायल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-in-asanbani-a-young-man-was-beaten-up-as-a-child-thief/">(Dhanbad)

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनकाली में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें राहुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच मे भर्ती कराया गया है. घटना विजयादशमी की देर रात की है. घायल राहुल दुबे की पत्नी शिल्पी सिन्हा ने गोविंदपुर थाने में स्थानीय भाजपा नेता पंकज सिंह, कल्लू सेन समेत 12 लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. दूसरे पक्ष ने भी थाने में लिखित शिकायत दी है. घायल युवक का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. रंगदारी के दो मामलों में वह एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-massive-fire-in-chappal-godown-in-barwada-property-worth-5-lakh-ashes/">धनबाद

: बरवाअड्डा में चप्पल गोदाम में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही