Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर के गायडेहरा में मारपीट, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Advertisement
Advertisement

चारपहिया गाड़ी कर दी क्षतिग्रस्त, 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी

Govindpur : गोविंदपुर थाना अंतर्गत गायडेहरा गांव में बुधवार 18 जुलाई को मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने गोविंदपुर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. कुरेशी नगर निवासी मंजूर आलम ने थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह बुधवार सुबह   चार पहिया वाहन से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. तभी घात लगाकर बैठे इलियास अंसारी, पिंटू अंसारी एवं सद्दाम अंसारी व नाजिर मंसूरी  ने मिलकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हमलावरों ने गाड़ी से खींच कर उन्हें पीटा और गाड़ी में रखे ₹2 लाख निकाल लिए. उनके मित्र बाबर अली खान दो पहिया वाहन से ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बीच बचावने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी मार कर घायल कर दिया और उनकी बुलेट गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस बीच पिंटू अंसारी ने बाबर अली के गले से ₹1 लाख का सोने की चेन छीन ली. सभी ने धमकी दी कि इस क्षेत्र में कारोबार करना है तो प्रतिमाह ₹5 लाख रंगदारी देनी होगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका संबंध अमन सिंह से है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देंगे. उन्होंने इलियास अंसारी, पिंटू अंसारी एवं सद्दाम अंसारी, नाजिर मंसूरी एवं अन्य सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही