Search

 
 
 

धनबाद : धनसार की नई दिल्ली कॉलोनी में मारपीट, कई लोग घायल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनसार थाना क्षेत्र के नई दिल्ली कॉलोनी में सीआईएसएफ कैंप के समीप सोमवार 24 अक्टूबर को दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट में दो लडकियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. सभी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची व दो लोगों को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. एक पक्ष के योगेश्वर महतो ने थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस से जांच व कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने राजकुमार पासवान का घर है. वह धीरे धीरे आगे की जमीन को घेर रहा है. रोक-टोक करने पर सोमवार को उसका पूरा परिवार कुदाली, डंडा से मारपीट करने लगा. दौड़ कर थाना पहुंचे. तब तक दोनों बेटियों अंजलि कुमारी और खुशबू कुमारी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज चल रहा है. दूसरे पक्ष के राजकुमार पासवान की पत्नी अनिता देवी ने कहा कि उनका पति और बेटा भी मारपीट में घायल हुआ है. कहा कि वे लोग जमीन को लेकर उलझते रहते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-former-mayor-ajantapara-and-ssp-inaugurated-lindsay-club-kali-puja/">धनबाद:

पूर्व मेयर ने अजंतापाड़ा व एसएसपी ने किया लिंडसे क्लब काली पूजा का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही