Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ थाना के वासेपुर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि कई अन्य भी घायल हैं. गंभीर रूप से जख्मी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. विवाद को सूदखोरी से भी जोड़ा जा रहा है. पीड़ित परिवार ने बैंक मोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताते हैं कि धनबाद के आजाद नगर भूली के रहने वाले शाहबजान मियां वासेपुर आरा मोड़ निवासी ने इरफान उर्फ सोनू नामक व्यक्ति से 90 हजार रुपये उधार लिया था. शाहबजान के मुताबिक उसने एक महीन के बाद इरफान को सूद समेत एक लाख रुपए वापस कर दिया था. लेकिन इरफान उर्फ सोनू ने शहाबजान से दो लाख रुपये और देने की बात कही. इस पर शाहबजान ने एतराज जताया, जिसके बाद गुस्से में आए इरफान उर्फ सोनू ने पहले शाहबजान के पुत्र से बाइक छीन ली और फिर शाहबजान पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने शाहबजान को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : लेनदेन को लेकर वासेपुर में मारपीट, एक गंभीर
Last Updated: Apr 26, 2024 12:00 AM (IST)