Search

धनबाद : मनईटंड में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 3 हिरासत में

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/demand-to-run-many-trains-from-gomo-junction-to-dhanbad-station/">(Dhanbad)

के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ छठ तालाब के समीप जमीन विवाद को लेकर 1 जून को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया. इस बीच स्थानीय निवासी अरुण साव व अन्य लोगों ने डीसी संदीप सिंह को आवेदन देकर जगदीश साव पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए  शिकायत की है. ज्ञात हो कि इससे पहले लोगों की ​शिकायत पर एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने उक्त जमीन पर धारा 144 लगा दी थी. इसके बावजूद जमीन पर कब्जा का प्रयास जारी है. डीसी को सौंपे आवेदन में ​शिकायतकर्ता अरुण साव ने कहा है कि आरोपी जगदीश साव रात के अधेरे में उक्त जमीन पर बाउंड्री कर रहा है. विरोध करने पर उनलोगों ने गुरुवार को उसके सा​थ मारपीट की. इधर, घटना के बाद धनबाद के सीओ जमीन की छानबीन में जुट गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-got-free-dental-checkup-done-at-the-camp-in-hirapur/">धनबाद

: हीरापुर में लगे ​शिविर में लोगों ने कराई दांतों की मुफ्त जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp