Search

 
 
 

धनबाद :  कांको में राशन लेने गए कार्डधारी के साथ मारपीट

 
Baghmara : बाघमारा प्रखंड के फाटामहुल पंचायत अंतर्गत कांको बस्ती स्थित पीडीएस दुकान में अनाज लेने पहुंचे कार्डधारी व दुकान संचालक में शामिल लोगों के बीच तीखी नोक झोंक हुई. राशन उठाने पहुंचे सुबोध मंडल और पीडीएस संचालक के देवर के बीच मारपीट हो गई. बताया जाता है कि कार्डधारी राशन लेने के लिए गया तो पीडीएस का अनाज बांट रहे गोपी नापित के साथ नोक झोंक हो गई. गड़बड़ी के आरोप को लेकर मामला मारपीट तक पहुंच गया.

      एक माह का अनाज देकर दो माह की इंट्री

पंचायत प्रधान के प्रतिनिधि बीरबल मंडल ने बाघमारा के बीडीओ को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी है. कार्डधारक ने बताया कि पीडीएस संचालक एक माह का राशन देकर दो माह कार्ड में इंट्री कर रहा था. जब विरोध किया तो महिला संचालक और उसके देवर गोपी ने उसके साथ मारपीट की. घटना की शिकायत ग्राम प्रधान से की गयी है.

        कार्डधारी ने बेवजह हंगामा किया: संचालक

कांको बस्ती स्थित पीडीएस संचालक तारा देवी का कहना है कि दो माह का राशन 35 किलो चावल एवं बिना पैसा का 20 किलो चावल मंजू देवी को दिया गया है. अनाज लेने से पहले कार्डधारी के परिजनों ने बेवजह हल्ला हंगामा किया. एक माह का अनाज देने व दो माह की इंट्री का आरोप सरासर गलत है. बीडीओ सुनील प्रजापति ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. अब तक उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-104-corona-infected-found-210-discharged/">धनबाद:

104 कोरोना संक्रमित मिले, 210 हुए डिस्चार्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही