Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में दो गुटों में मारपीट-तोड़फोड़, 4 लोग घायल

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के ऊपरकुल्ही में बुधवार की रात जावेद वकील और मो. शोएब उर्फ डब्लू पटाखा वाले के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जावेद वकील ऊपरकुल्ही स्थित अपने कार्यालय में चबूतरा का निर्माण करवा रहे थे. इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी मतीन इराकी बिस्कुट वाले और उनके बीच कहासुनी होने लगी. कहासुनी ने धीरे-धीरे मारपीट का रूप ले लिया. जिसके बाद दोनों ओर से काफी संख्या में लोग जुड़ गए और मारपीट होने लगी. स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. कुछ देर बाद मामला दोबारा भड़क गया. दोनों पक्षों के समर्थक जुट गए और जमकर मारपीट हुई. घटना में मोहम्मद शोएब उर्फ डब्लू पटाखावाला, जावेद वकील, मतीन इराकी और उनका पुत्र चोटिल हो गया. उग्र लोगों ने मो. शोएब की दुकान में तोड़फोड़ की.  दुकान में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. मौके की नजाकत को देखते हुए झरिया पुलिस भी घटनास्थल पर जमी हुई थी. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष के काफी संख्या में लोग झरिया थाना पहुंचे, लेकिन किसी ने मामले की लिखित शिकायत नहीं की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prince-khans-henchman-major-demands-extortion-of-rs-50-lakh-from-putki-hotelier/">धनबाद

: प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने पुटकी के होटल व्यवसायी से मांगी 50 लाख रंगदारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही