Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लोदना में नाली निर्माण में ठेकेदार व ग्रामीणों में मारपीट, 2 घायल

Jharia : झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र की मल्लाह पट्टी में दुर्गा मंदिर से रक्षा काली मंदिर तक सड़क के बगल से नाली निर्माण को लेकर 24 अप्रैल की शाम ठेकेदार व स्थानीय लोगों में मारपीट हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले. पत्थरबाजी भी हुई. घटना में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए. घायल प्रिंस कुमार व रवींद्र पासवान का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम मे चल रहा है. ठेकेदार अजय पासवान ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान सागर निषाद अपने रिस्तेदार व कुछ साथियों के साथ आकर जबर्दस्ती अपने घर तक नाली बनाने की बात करने लगा. मना करने पर 5 बोरा सीमेंट की मांग करने लगा. फिर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के राममित्र निषाद ने बताया कि उसके बेटे प्रिंस कुमार ने सड़क व नाली निर्माण में अनिमियता की शिकायत की, तो ठेकेदार अजय पासवान के रिश्तेदारों व समर्थकों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया. इसके बाद उसे और परिवार वालों को भी जमकर पीटा गया. लोदना ओपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-truck-in-barwadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवार जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही