Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिगवाडीह गणेश पूजा मेला में दो गुटों के बीच मारपीट

Advertisement
Advertisement

 शराबियों व मनचलों के आतंक से मची भगदड़

Jharia:  डिगवाडीह गणेश पूजा मेला में असामाजिक तत्व शराब के नशे में खूब धमाचौकड़ी मचा रहे हैं. पूजा कमेटी के वोलेंटियर भी उन्हें नही रोक पा रहे हैं. 24 सितंबर रविवार की रात जयरामपुर व डिगवाडीह के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जयरामपुर के दो युवकों को पीट दिया गया. इसके बाद जयरामपुर के युवकों का दल घटनास्थल पर जमा हो गया. सभी हंगामा करने लगे. हंगामा बढ़ता देख जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर थाना की पुलिस की टीम पहुंची और दोनों गुट के युवकों को पकड़ कर थाने ले गई. देर रात तक थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा.वही स्थानीय लोगो ने बताया कि कुछ युवक जब तारामाची के झूले पर चढ़ने सगे तो बहस होने लगी. इसी दौरान एक युवक गाली गलौज करने लगा. देखते ही देखते  दो गुटों में विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी. इसके बाद मेला में अफरातफरी मच गई व भगदड़ का माहौल बन गया. महिलाएं व बच्चियों को अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा गया. कुछ लोगों का कहना था कि मेले में नशेड़ियों व शराबियों का जश्न चल रहा है. वे लोग नशे की हालत में खुलेआम धमाचौकड़ी मचा रहे हैं, जबकि पूजा कमेटी व स्थानीय पुलिस ऐसे लोगों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही