Search

 
 
 

धनबाद: विश्वकर्मा परियोजना में हाजिरी बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

 

इनमोसा ने किया कार्य बहिष्कार, हाजिरी क्लर्क निलंबित

Dhansar:  विश्वकर्मा परियोजना में हाजिरी बनाने को लेकर रविवार 23 जुलाई की रात पाली में हाजिरी क्लर्क रविरंजन शर्मा और ओवरमैन बिजेंद्र कुमार मंडल के बीच मारपीट हो गई. हाजिरी क्लर्क ने फोन कर आधा दर्जन साथियों को बुला लिया. बाहरी आदमी बुलाए जाने के बाद दोनों ओर से तनाव बढ़ गया. सीआईएसएफ और धनसार कोलियरी प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे व दोनों पक्षों को शांत कराया.

 कोलियरी प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप

इधर इनमोसा के शाखा सचिव सह ओवरमैन बिजेंद्र कुमार मंडल ने सोमवार की सुबह खुद के साथ दुर्व्यवहार की बात कहते हुए पदाधिकारियों को सूचना दी. आरोप है कि रविरंजन ने उसे परेशान करने की नीयत व द्वेष की भावना से पर्सनल कोड मांगा. जब कहा कि खाता में उसका नंबर है तो वह दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा. जब विरोध किया तो उसने फोन कर सात बाहरी असामाजिक तत्वों को बुला लिया. जहां उनलोगों ने बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना की सूचना मिलते ही इनमोसा ने कुसुंडा के धनसार गोधर,बसेरिया,ऐना कोलियरी में कार्य बहिष्कार कर दिया. इन कोलियरियों में ब्लास्टिंग, उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हो गया. इनमोसा के बैनर तले माइनिंग कर्मियो ने धनसार कोलियरी प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में अजीत कुमार सिंह,शंभु पासवान, बालेश्वर पंडित, ओमप्रकाश सिंह, सहित अन्य शामिल थे.

  संयुक्त मोर्चा ने भी बिजेंद्र का समर्थन किया

इनमोसा के तेवर तेख प्रबंधन ने हाजिरी लिपिक रवि रंजन को पंद्रह दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है. निलंबन के बाद माइनिंग कर्मी शांत हुए. इनमोसा का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष एमपी चौहान ने कहा कि हाजिरी लिपिक रविरंजन का मजदूरों के साथ रवैया ठीक नहीं है. अगर उसका स्थांतरण नहीं किया गया तो इनमोसा का आंदोलन चलता रहेगा. बाद मे इनमोसा के उप महामंत्री कुश सिंह पहुंच रविरंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इधर रविरंजन का कहना है कि हाजिरी बनाने के लिए पर्सनल कोड मांगा, तो बिजेंद्र उल्टा अपशब्द कहने लगा. वह मारपीट पर उतारू हो गया. तब राष्ट्रवादी मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों को सूचना दी. रात में यूनियन के लोग आए थे, जिसे बिजेंद्र असामाजिक तत्व बताकर मामले को तूल दे रहे थे. रविरंजन ने भी प्रबंधन को अपने साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही