Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में कोयला चोरी का विरोध करने पर मारपीट, 3 घायल

 

तेतुलिया 7 नंबर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने धर्माबांध ओपी का किया घेराव  

Katras : बाघमारा के धर्माबांध ओपी क्षेत्र के तेतुलिया सात नंबर में कोयला चोरी रोकने के मुद्दे पर पर 20 अगस्त रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. गोली भी चलने की सूचना है. मारपीट में 3 लोग घायल हो गए. घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति रही. बताया गया कि एक पक्ष के लोगों ने कोयले के अवैध कारोबार का विरोध किया, जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर धर्माबांध ओपी का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में कोयले का अवैध कारोबार बंद करने की मांग कर रहे थे. इधर, पुलिस की मदद से घायल गणेश महतो व दीपक महतो को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. घेराव प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार जोरों पर हो रहा है. घेराव की सूचना पर कतरास व सोनारडीह पुलिस भी मोके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. धर्माबांध ओपी प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सोनारडीह ओपी प्रभारी श्वेता कुमारी व कतरास थाना के अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. धर्माबांध ओपी प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ  कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-self-defense-training-course-for-women-started-in-hirapur/">धनबाद

: हीरापुर में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कोर्स शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही