Search

 
 
 

धनबाद : टोकन खोने के विवाद को लेकर हीरापुर एम बाजार में मारपीट, तोड़फोड़

 
Dhanbad : धनबाद के हीरापुर एम बाजार में शुक्रवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई. मिली जानकारी के अनुसार, एम बाजार में कुछ युवक खरीदारी करने आए थे. इसी क्रम में युवकों ने बाजार की ओर से सामान रखने के बदले दिया गया टोकन खो जाने की बात कही. काउंटर पर मौजूद कर्मी ने टोकन दिए बिना सामान वापस देने से मना कर दिया. इसी बात पर नाराज युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. उनलोगों न सिर्फ दुकान के कर्मियों को जमकर पीटा, बल्कि महिला कर्मचारी से भी मारपीट की गई. विवाद होता देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. खबर पाकर तत्काल सदर पुलिस मौके पर पहुंची और चार-पांच युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई. दुकान मैनेजर संजय दास ने मीडिया को बताया कि युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. कैश काउंटर से रुपए भी छीनने का आरोप लगाया. बताया गया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इधर पकड़े गए युवकों और एम बाजार के बीच सुलह समझौता हो गया. युवकों ने प्रतिष्ठान के नुकसान की भरपाई कर दी. इसके बाद एम बाजार की तरफ से थाने में की गई शिकायत वापस ले ली गई. पुलिस ने युवकों को चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-both-riders-died-in-head-on-collision-between-two-bikes/">गोड्डा

: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवारों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही