Maithon : निरसा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के साथ मारपीट का एक वीडियो 6 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो खास निरसा के नया डंगा स्थित काली मंदिर का बताया जा रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका के साथ गाली-गलौज व मारपीट की घटना स्पष्ट दिख रही है. घटना के बाद से प्रेमी-प्रेमिका सदमे में हैं. यह अफवाह भी फैली कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि मंदिर परिसर में प्रेमालाप करते प्रेमी-प्रेमिका की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलने दोनों को उनके परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत कराया. हालांकि उन्हें भी अनहोनी की चिंता सता रही है. जानकारी के अनुसार, प्रेमी गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका पश्चिम बंगाल के आद्रा की है. वह मैथन में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है. प्रेमी की मां ने बताया कि उसका बेटा इंटर साइंस का छात्र है. लड़की भी इंटर साइंस की छात्रा है. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं. दो जून को उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ कल्याणेश्वरी मंदिर मैथन पूजा करने गया था. साथ में लड़की भी थी. इसके बाद दोनों खास निरसा के नया डंगा स्थित काली मंदिर गए. वहां लड़का मोबाइल से लड़की के साथ सेल्फी ले रहा था. उसके बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है. बेवजह उसके बेटे और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गई. वीडियो वायरल होने के बाद से उसका बेटा व लड़की सदमे में हैं. दोनों जान देने की बात कह रहे हैं. किसी तरह समझाया गया है. आत्महत्या की बात अफवाह है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-holy-child-school-gomo-got-the-award-in-the-national-convention-of-paswa/">धनबाद
: पासवा के राष्ट्रीय अधिवेशन में होली चाइल्ड स्कूल गोमो को मिला अवार्ड [wpse_comments_template]
धनबाद : निरसा में प्रेमी युगल के साथ मारपीट, दोनों सदमे में
Leave a Comment