Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

Nirsa : निरसा (Nirsa)   निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी शुक्रवार को शुरू हो गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुष्पा ने बताया कि फाइलेरिया की दवा सभी लोगों को खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. डीईसी व एल्बेंडाजोल दवा की सही खुराक सुरक्षित है. इन दवाओं के सेवन के बाद, व्यक्तियों के खून में फाइलेरिया के रोगाणु हैं, उनको बुखार, सर दर्द, उल्टी और चक्कर आ सकता है. दवा का सेवन करने के बाद 1 से 2 दिन में ही सारी समस्या खत्म हो जाती है. कभी शरीर के किसी भाग में सूजन की शिकायत भी हो सकती है, मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है.. ऐसी परेशानी में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र को सूचना देनी चाहिए. उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को दवा की कुराक नहीं देना है. इसके अलावा 2 से 5 वर्ष के बच्चे को एक गोली, 6 से 14 से अधिक उम्रवालों 3 गोली देना ठीक है.  गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी दवा नहीं देना है. 10 फरवरी को बूथ पर और 11 फरवरी से डोर टू डोर लोगों को दवा खिलाई जाएगी. शिविर 25 फरवरी तक चलेगा. इ,स मौके पर डॉ शंकरी, डॉ मुकेश, डॉ संजय, डॉ तरुण, डॉ जयंत, ओमकार कुमार, बीपीएम धनेश्वर राम, रियाज आलम, बीटीटी सुरेश प्रसाद , मन भूल बाउरी सहित सहिया व सेविका मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-campaign-started-to-promote-digital-transactions/">धनबाद

: डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिये जागरुकता अभियान शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही