Search

धनबाद : पाइपलाइन से मोटर के जरिए पानी खींचने वालों पर करें केस- डीसी

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने सभी बीडीओ-सीओ तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को गर्मी से पहले जिले के जिले के सभी चापाकल, सोलर पावर व जल मीनारों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. साथ ही पाइपलाइन से मोटर के जरिए पानी खींचने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है. वह 6 मार्च को समाहरणालय सभागार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में सभी बीडीओ-सीओ, पंचायतों के मुखिया मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि लोगों को सुचारू रूप से पेयजल मुहैया करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंताओं को फील्ड में जाकर चालू चापाकल, सोलर पावर जल मीनार व मल्टी विलेज स्कीम का भौतिक सत्यापन कर खराब चापाकल व जल मीनारों को चालू करने का निर्देश दिया. आवश्यकता पड़ने पर गैंगमैन की संख्या बढ़ाने को भी कहा.

हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट का मांगा प्रस्ताव

धनबाद के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने प्रखंड व पंचायतों में हाईमास्ट लाइट लगाने का सुझाव दिया, जिस पर डीसी ने प्रथम चरण में हर प्रखंड में 5 साइट का चयन करने तथा जहां आवश्यकता है वहां स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा. बैठक में निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-citizens-xi-beat-journalists-by-25-runs/">धनबाद

: नागरिक एकादश ने पत्रकारों को 25 रन से हराया  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp