Search

धनबाद : बीबीएमकेयू में 14 से भरें एफवाईयूजीपी व वोकेशनल का परीक्षा फॉर्म

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद ने एफवाईयूजीपी (सत्र 2022-23) व वोकेशनल कोर्सेज सेमेस्टर 2 (सत्र 2022-25) का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. विद्यार्थी 14 से 20 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. वही, 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 21 से 24 जून तक फॉर्म जमा किया जा सकता है. विद्यार्थियों को सामान्य कोर्स का परीक्षा शुल्क 650 रुपए, जबकि बीबीए, बीसीए, बायोटेक, बीएससी, सीए एंड एनवायरमेंटल साइंस का परीक्षा शुल्क 1550 रुपए जमा करना होगा. फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) का आईडी भरना आवश्यक होगा. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार वर्णवाल ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-caught-5-people-pelting-stones-at-neighbours-house-handed-over-to-police/">धनबाद

: पड़ोसियों के घर पत्थरबाजी करते 5 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp