Dhanbad : गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन का मुख्य समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में होगा. ग्राउंड में जिला पुलिस के जवानों व एनसीसी कैडेटों ने 24 जनवरी को फुल ड्रेस में परेड का फाइनल रिहर्सल किया. डीसी संदीप सिंह व एसएसपी संजीव कुमार ने खुली जिप्सी पर सवार होकर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी भी ली. परेड की तैयारी एसएसपी संजीव कुमार की देख-रेख में हुई. डीसी संदीप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. परेड के कई प्लाटून भाग लेंगे. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयारियां चल रही थीं. 26 जनवरी को गोल्फ ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में प्रोटोकॉल नियमों का पालन किया जायेगा. फाइनल रिहर्सल परेड में कोलफील्ड स्कूल की बैंड पार्टी, जैप पुलिस, एनसीसी, आरपीएसएफ, भारतीय स्काउट एंड गाइड की एक-एक प्लाटुन, सीआईएसफ की दो और सीआरपीएफ व होमगार्ड की एक-एक प्लाटुन ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bravery-day-celebrated-in-sslnt-college/">धनबाद
: एसएसएलएनटी कॉलेज में मनाया गया पराक्रम दिवस [wpse_comments_template]
: एसएसएलएनटी कॉलेज में मनाया गया पराक्रम दिवस [wpse_comments_template]
Leave a Comment