Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू में तीसरे सेमेस्टर से लागू होगा एनईपी का फाइनल रिजोल्यूशन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में यूजी के पहले दो सेमेस्टर की पढ़ाई यूजीसी द्वारा जारी नई एजुकेशन पालिसी (एनईपी) के ड्राफ़्ट रिजोल्यूशन के आधार पर कराई जाएगी. तीसरे सेमेस्टर से एनईपी के लिए जारी फाइनल रिजोल्यूशन को अपना लिया जाएगा. यह निर्देश 4 जनवरी को रांची में आयोजित स्टेट एनईपी क्रियान्वयन समिति की बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से जुटे एनईपी को-ऑर्डिनेटर को दी गई.

  जून-जुलाई में जारी हुआ था ड्राफ्ट रिजोल्यूशन

बता दें कि यूजीसी ने विगत वर्ष जून-जुलाईमें सभी विश्वविद्यालयों को एनईपी का ड्राफ्ट रिजोल्यूशन भेज दिया था. उसी के आधार पर बीबीएमकेयू में भी पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली थी और सिलेबस भी तैयार कर लिया था. बाद में यूजीसी ने दिसंबर 2022 में एनईपी का फाइनल रिजोल्यूशन भेजा. उसी के आधार पर अब सिलेबस में परिवर्तन की तैयारी है. जुलाई 2023 से शुरू होने वाले सेशन में पूरी तरह एनईपी के फाइनल रिजोल्यूशन को लागू करने का निर्देश दिया गया है.

 साइबर सिक्योरिटी को किया जाएगा अनिवार्य

बता दें कि एनईपी के तहत यूजी में क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है. एनईपी के ड्राफ्ट रिजोल्यूशन में मेजर पेपर का क्रेडिट 50 प्रतिशत से कम कर दिया गया था. बाद में इसे सुधार कर 50 प्रतिशत किया गया है. दूसरी ओर एनईपी में साइबर सिक्योरिटी विषय पर मेजर, माइनर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना है. विद्यार्थियों के लिए सेकंड सेमेस्टर से इस विषय को पढ़ना अनिवार्य होगा. बाद में इस विषय को वोकेशनल कोर्स के रूप में सिलेबस से जोड़ दिया जाएगा. स्टेट एनईपी क्रियान्वयन समिति की बैठक में बीबीएमकेयू की ओर से एनईपी कॉर्डिनेटर डॉ हिमांशु शेखर चौधरी ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही