Search

 
 
 

धनबाद: वित्तीय साक्षरता से पैदा होती है प्रबंधन, बजट और निवेश की समझ: डॉ प्रवीण सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर के वाणिज्य विभाग एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज सभागार में वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता इंडियन ओवरसीज बैंक के रीजनल मैनेजर हरि रमण ने कहा कि फाइनेंसियल लिट्रेसी की कमी के कारण व्यक्ति धोखाधड़ी करने वाले वित्तीय संस्थानों या ठगों का शिकार हो सकते हैं और उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है. वित्तीय साक्षरता यह जानने और समझने की शिक्षा और समझ है कि धन राशि आय के तौर पर कैसे बनाई या कमाई जा सकती है. साथ ही वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर किस तरह से उचित निर्णय लिया जाए. अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन, बजट और निवेश सहित विभिन्न वित्तीय कौशल को समझने और लागू करने की क्षमता विकसित होती है. सेमिनार को प्लानिंग एंड डेवेलपमेंट हेड फणीश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर मो यूसुफ एवं मैनेजर आरती कुमारी ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ कुहेली बनर्जी ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजित कुमार वर्णवाल ने किया. सेमिनार में डॉ राजेन्द्र प्रताप, डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ अमित प्रसाद, प्रो सुमिरन कुमार रजक, डॉ कुसुम रानी, प्रो अविनाश कुमार, डॉ नीना कुमारी, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो तरुण कांति खलखो, डॉ अवनीश मौर्या, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो अंजू कुमारी, प्रो स्नेहलता होरो, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो इक़बाल अंसारी, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो पूजा कुमारी, मो शारिक, प्रदीप कुमार महतो, सुजीत मंडल, रतन टोप्पो, एतवा टोप्पो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही