Baghmara : बाघमारा (Baghmara) बरोरा एरिया एक अंतर्गत जोगीडीह स्थित माइनप भूमिगत खदान के मजदूर छत्तीसगढ़ निवासी सतीश खरे (उम्र 21) ने गुरुवार 21 जुलाई की अहले सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूत्रों के अनुसार वह इधर कुछ दिनों से आर्थिक रूप से परेशान रहता था. परिचितों ने बताया कि बातचीत से भी लगता था कि वह वह मानसिक तनाव में है. कुछ दिन पूर्व पैसे को लेकर अपने परिवार के लोगों से उसकी कहा सुनी हुई थी. वह वर्षो से माइनप आउटसोर्सिंग के लिए काम कर रहा था. बरोरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]
धनबाद: आर्थिक रूप से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
Last Updated: Jul 21, 2022 12:00 AM (IST)