Search

 
 
 

धनबाद : सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर दुकानों से वसूला जुर्माना

 

नगर निगम ने चलाया अभियान, हीरापुर में की गई छापेमारी

Dhanbad : प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगाने के लिए धनबद नगर निगम ने 4 जुलाई मंगलवार को हीरापुर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के तहत दर्जनों दुकानदारों को रंगे हाथ पकड़ा गया. नगर निगम के पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रख केंद्र सरकार ने देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है. बावजूद कुछ दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है. हिदायत के बाद भी दुकानदारों ने नहीं माना तो 4 जुलाई को छापेमारी अभियान चला कर दर्जनों दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. जुर्माने की राशि 500 से 5000 तक है. उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही