Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: फिंस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया पर फर्जीवाडा का आरोप, मामला पहुंचा थाना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) फिंस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का फर्जीवाड़े का मामला सदर थाना पहुंच गया है. भुक्तभोगी सब इंस्पेक्टर अरविंद राम जमुई बीएसएफ में पोस्टेड है. उन्होंने बताया कि 2019 में पत्नी सुमन देवी के नाम पर फिंस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 409 नंबर का फ्लैट 4 लाख 25 हजार में बुक कराया था. परंतु चला कि फ्लैट विवादित जमीन पर बना है. उसके बाद बुकिंग रद्द कराई तो बिल्डर का कहना है कि 18,000 हजार ही रिटर्न होगा. कहा कि कंपनी के चेयरमैन बिल्डर मनीष कुमार सोंडी ने बताया था कि होम लोन हो जाएगा. 2019 से 2023 तक न होम लोन कराया और न ही फ्लैट दिया है. उन्होंने बताया कि इस कंपनी पर फर्जीवाड़ा के कई आरोप हैं. एक अन्य भुक्तभोगी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ रेरा में आवेदन दिए है. कहा कि उन्होंने भी 2017 में 33 लाख 60 हजार रुपये फ्लैट नंबर 202 के लिए दिया है, लेकिन अभी तक फ्लैट नही मिला है. कहा कि 2017 में रमा कुमारी के नाम पर फ्लैट की बुकिंग हुई थी, 7 साल हो गए, अब तक रजिस्ट्री नही हुई है. कहा कि जमीन विवादित है. बता दें कि फिंस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा की है और एसएसएलएनटी कॉलेज के पीछे फ्लैट बनवा रही है. इसका ब्रांड धनबाद के बैंक मोड़ में है. सदर थाना के एएसआई रजनीश ने कहा कि बिल्डर को पैसा लौटाने को कहा गया है, अगर नहीं लौटाता है तो एफआईआर की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही