Search

 
 
 

धनबाद : बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में 42 लोगों पर एफआईआर

 
Dhanbad :  धनबाद जिले में विजली विभाग की टीम ने शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान टीम ने धनबाद सर्किल में 42 लोगों काे चोरी से बिजली जलाते पकड़. इन लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. साथ ही 6 लाख 92 हजार रुपये फाइन भी लगाया.  धनबाद सर्किल में कुल 296 जगहों पर रेड की गई. धनबाद डिवीजन में 9 लोगों पर एफआईआर की गई और एक लाख 67 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. वहीं, गोविंदपुर में 8, निरसा में 11 व झरिया में  14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही