Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी में 43 लोगों पर एफआईआर

Advertisement
Advertisement

रविवार को हीरापुर में 8 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Dhanbad : बिजली विभाग ने शनिवार 23 सितंबर को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. विभाग ने धनबाद सर्किल में 43 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. धनबाद सर्किल में कुल 293 जगहों में रेड हुआ, जिसमे 9 लाख 4 हजार रुपये जुरमाना वसूला गया. बता दें कि धनबाद डिवीजन में 52 जगहों पर छापेमारी में 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. साथ ही एक लाख 89 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. गोविंदपुर में 55 जगहों पर छापेमारी व12 लोगो पर एफआईआर हुई है और एक लाख 55 हजार का फाइन किया गया है. निरसा में 127 जगहों पर छापेमारी में 13 लोगो पर एफआईआर दर्ज हुई और चार लाख 10 हजार जुर्माना लगया लगया है. झरिया में 59 जगहों पर रेड हुआ, जिसमे 9 लोगो पर एफआईआर दर्ज हुई. साथ ही एक लाख 50 हजार रुपये का फाइन किया गया है. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने दी.

 खुला रहेगा बिल काउंटर

हीरापुर में रविवार 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हीरापुर सब स्टेशन में 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिस कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. हीरापुर एवं नया बाजार सब स्टेशन के बिजली बिल काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे. कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को लोगों की छुट्टी रहती है. छुट्टी के दिन बिल काउंटर खुला रहने से बिल जमा करने वालों को सुविधा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही