Search

 
 
 

धनबाद : लॉटरी किंग समीर समेत चार के खिलाफ एफआईआर

 

जोड़ापोखर के बड़कीटांड़ से जब्त हुए थे 50 लाख के लॉटरी टिकट

Dhanbad : अवैध लॉटरी के धंधे के खिलाफ जोड़ापोखर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 200 , 100 और 50 रुपये के 336 किलो लॉटरी टिकट जब्त कर लॉटरी किंग समीर समेत 4 धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बरामद लॉटरी टिकटों का परचेजिंग वैल्यू लगभग 50 लाख रुपए है. यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ ने गुरुवार को जोड़ापोखर थाना में प्रेसवार्ता दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम बड़कीटांड़ स्थित जहांगीर नामक व्यक्ति के आवास में छापेमारी कर बोरों में भरकर रखे बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकटों को जब्त किया. जांच में पता चला कि उक्त आवास को जामाडोबा का तनवीर और झरिया के समीर व सब्बीर ने अवैध लॉटरी टिकटों के भंडारण के लिए गोदाम के रूप में लिया था. समीर लॉटरी का मुख्य सरगना है. जांच-पड़ताल के बाद समीर, सब्बीर, जहांगीर व तनवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. किसी भी हाल में अवैध लॉटरी का कारोबार चलने नहीं दिया जयेगा. प्रेस वार्ता में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : सत्यानंद">https://lagatar.in/satyanand-bhokta-announces-his-candidature-from-chatra/">सत्यानंद

भोक्ता ने चतरा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही