Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे पर एफआईआर की हो रही है जांच

Advertisement
Advertisement

17 वर्षीय आकाश पर है हमले का आरोप, पुलिस ने किसी को नहीं किया है गिरफ्तार

Dhanbad: कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान में पुलिस जुटी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बता दें कि विक्रम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आकाश डीपीएस स्कूल में पढ़ाई करता है. वह पिछले 25 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के बाद किसी निजी काम से कोयला नगर गया था. वहां गोकुल निवासी कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का पुत्र रणवीर सिंह 20-25 लोगों के साथ मौजूद था. थाना को दिए गए आवेदन में विक्रम सिंह ने कहा है कि 17 वर्षीय आकाश सिंह पर कुछ लोगों ने हमला किया. कारण में कांग्रेस नेता के पुत्र का कहना था कि उसे प्रणाम क्यों नहीं किया. यह पूरी घटना मंडल चाय दुकान के समीप हुई. जिसमें पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके बेटे पर पिस्टल के बट से सिर पर वार किया गया है पूछने पर कहा कि देख कर प्रणाम नहीं करते हो जानते नहीं हो कि मैं डॉन हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही