Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अनवर पर फायरिंग मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Dhanbad :  वासेपुर गैंगवार तहत बुधवार 24 मई की रात भूली वासेपुर बाईपास रोड में मुस्लिम होटल के समीप हमलावरों की गोली से घायल अनवर डब्लू चाइना के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दुर्गापुर मिशन अस्पताल में पुलिस को दिए गए बयान में अनवर ने जीशान, फैजान, टिंकू और खुर्रम को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस को अनवर ने बताया कि बुधवार की रात वह भूली बाईपास रोड मुस्लिम होटल के पास खाने-पीने में व्यस्त था. तभी पीछे से उसे किसी ने गोली मार दी.

    डॉक्टरों ने अनवर के सिर में फंसी गोली निकाली

अनवर का आरोप है कि एक साजिश के तहत उस पर फायरिंग कराई गई है. इस बीच दुर्गापुर मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके सिर के पिछले हिस्से में फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाल दिया है. गुरुवार को ऑपरेशन के बाद फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई गई है. इधर गुरुवार 25 मई की शाम बैंक मोड़ पुलिस ने नामजद आरोपी फैजान के घर पर छापेमारी की. परंतु वह घर पर नहीं मिला. पुलिस ने परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. अन्य आरोपियों के आवास पर भी देर रात पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि कोई पकड़ा नहीं गया है. पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना आपसी विवाद का नतीजा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही