Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली चोरी में 31 लोगों पर एफआईआर, 1 लाख 58 हज़ार फाइन

Gomoh: विद्युत  आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय गोमो के  विभागीय पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण में मोहनपुर सुकुडीह, गुनघुसा  खेड़ा खेड़ा गांव में  अवैध कनेक्शन व बिजली चोरी के मामले में 31 लोगों पर  बिजली चोरी का मामला हरिहरपुर थाना में दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता गणेश दास ने बताया कि प्राथमिक दर्ज  करा दी गई है.  बकाया बिल पर बिजली की लाइन काटी गई थी. उसके बावजूद लोग  चोरी कर  बिजली का उपयोग कर रहे थे, जो  पकडे गये. उन्होंने बताया कि सुकुडीह और खेरा बेड़ा  में 31375  रुपये  बकाया राशि वसूली की गई. मोहनपुर गांव में 14 लोगों पर बिजली  चोरी की प्राथमिकी दर्ज  की गई है. 84,000 हज़ार रुपया  फाइन किया गया है, जबकि 1 लाख  27 हज़ार 4 सौ 60 रुपये बकाया है. गुनघुसा व सुकूडीह  में 74 हज़ार 3 सौ 70 रुपये फाइन किया गया है. उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बकाया बिलों  का भुगतान समय पर कर दें, अन्यथा सर्टीफिकेट केस दर्ज करने पर विभाग  को मजबूर होना  पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही